देवरिया जनपद के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के भठवां तिवारी गाँव निवासी शैलेश तिवारी के सुपुत्र कमलकांत तिवारी ने बुधवार को यूपी पीसीएस जे के घोषित परीक्षा परिणाम मे 28वां रैंक प्राप्त कर गाँव व जनपद का नाम रोशन किया है। कमल कांत तिवारी के पिता शैलेश तिवारी डाक विभाग लखनऊ में कार्यरत हैं। कमलकान्त ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उनके इस उपलब्धि से गांव मे खुशी का माहौल हैं। कमलकांत की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट शिक्षा पब्लिक स्कूल राजाजीपुरम लखनऊ से हुई है। इन्होने लखनऊ विश्वविद्यालय से एल एल बी की और बी एच यू से एल एल एम की शिक्षा ग्रहण किए हैं। लखनऊ में प्रबुद्ध आईएएस कोचिंग सेंटर से तैयारी कर रहे थे। कमलकांत ने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरुजन सहित अपने माता पिता को दिया है।
       इस सफलता पर सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक सभाकुवंर कुशवाहा, पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय, पूर्व जिला जज अशोक कुमार सिंह कुशवाहा,  डॉ अरविंद सहाय, डॉ पंकज उपाध्याय, सुलह अधिकारी चंद्रचूड़ तिवारी, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह, सुरेश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह टुनटुन, आनंद पियूष उपाध्याय, सिद्धेश्वर तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि टिंकू तिवारी,असगर अली(शिक्षक), मुस्ताक अहमद(प्रधानाचार्य),रामप्रकाश द्विवेदी सहित क्षेत्रीय लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Share.