ग्राम पंचायत साकिन से हज-उमरा के लिए रवाना हुए लोग, परिजनों ने दी विदाई
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और देखे। आज की बड़ी ख़बर झांसी से है।
मोठ तहसील के थाना समथर क्षेत्र, ग्राम पंचायत साकिन से आज कुछ लोग हज और उमरा यात्रा के लिए रवाना हुए।
रवाना होने वालों में नफीसा बेगम पत्नी अहमद अली, मुस्तरी बेगम पत्नी सगीर खान और इकराम अली पुत्र अहमद अली शामिल हैं।
गाँव के लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर गले लगाया और खुशी से विदा किया। इस मौके पर कई लोगों की आँखें नम हो गईं। हर किसी ने दुआओं में याद रखने की गुज़ारिश की।
आपको बता दें कि इस्लाम धर्म में हज पाँचवाँ स्तंभ है और अल्लाह तआला जिसे माल-दौलत अता करता है, उस पर जिंदगी में एक बार हज करना फर्ज होता है। वहीं, कई बार जाना उमरा कहलाता है।
हज यात्रा के दौरान मक्का और मदीना पहुँचकर काबा शरीफ का तवाफ किया जाता है और हुजूर-ए-अकरम सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की रोज़ा-ए-अतहर की जियारत की जाती है। साथ ही कुर्बानी करना हज़रत इब्राहिम अलैहि सलाम की सुन्नत मानी जाती है।
खुशी और रूहानी जज़्बात से भरे इस मौके पर क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
👉 मोठ से संवाददाता जहूर अहमद खान की रिपोर्ट | Focus News 24×7





