हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब | नाथद्वारा में भव्य भजन संध्या
राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित हनुमान सिहाड़ मंदिर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
कार्यक्रम के तहत विशेष महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ भगवान बजरंगबली की आराधना की। दीपों की जगमगाहट और घंटों-घड़ियालों की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
वहीं, भजन संध्या में आमंत्रित कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
मंदिर समिति के अनुसार, आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय भक्तों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
Focus News 24×7 के लिए नाथद्वारा से रिपोर्ट…






