भाटपार रानी क्षेत्र के विकास खण्ड बनकटा स्थित ग्राम पंचायत खुरवसिया उत्तर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गोपनारायण सिंह के घर पर झण्डारोहण किया गया तथा आजादी के संघर्ष से लेकर स्वतंत्रता के बाद भी दबे कुचले कमजोर वर्ग के लोगों के लिए एवं किसानों के हित के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।

झण्डा रोहन ग्राम प्रधान बृजेश सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री जयप्रकाश यादव चन्द्र भान सिंह जयप्रकाश सिंह बृजानंद यादव रविन्द्र यादव कविलास जयराम कुशवाहा रमाकांत कुशवाहा रामलोचन भगत मदन सिंह डाo सतीश सिंह आदि अपने विचार व्यक्त किए।

देवेन्द्र प्रताप सिंह कोलमाइन मे बड़े इंजीनियर थे। छात्र जीवन से ही मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे और आगे चलकर जिला मंत्री के रुप में कम्युनिस्ट पार्टी को क्षेत्र मे स्थापित किया। गन्ना किसानों के हित के प्रतापपुर में बहुत आंदोलन उनके नेतृत्व में हुआ। चकिया कोठी मे सैकड़ों एकड़ भूमि अंग्रेज अधिकारियों से लड़ कर गरीब भूमिहीन किसानों मे बंटवाया। भाटपार रानी क्षेत्र का बहुत बड़ा व ऐतिहासिक आंदोलन के लिए जाना जाता है। आज उनके पुराने आवास पर उनके पुत्र सचिंद्र प्रताप सिंह पोते चन्दन सिंह दीपक सिंह व परिवार जनों के उपस्थिति में झंडारोहण के बाद एक संक्षिप्त सभा हुई। ग्राम प्रधान बृजेश सिंह की उपस्थिति में तय किया गया कि यह कार्य क्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा तथा कामरेड देवेन्द्र प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास होगा।

Share.