भटनी क्षेत्र में भीषण आग से मचा हड़कंप, कई खेत चपेट में

देवरिया (भटनी) से रिपोर्ट
देवरिया जनपद के भटनी क्षेत्र के नोनापार और सिंगही गांव के पास अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया।
आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग पर अभी तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि आग की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं।
📢 फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, प्रशासन की टीम के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

Share.