मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माधौगढ़- कोंच के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
■ मुख्यमंत्री आवास पर विधानसभा क्षेत्र माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट
लखनऊ। राजधानी स्थित 05 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर विधानसभा क्षेत्र माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन ने क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, पेयजल आपूर्ति, सिंचाई व्यवस्था, ग्रामीण विकास तथा नगरीय सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तृत मंथन हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माधौगढ़ के विकास को लेकर सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से विकास कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य संतुलित और समावेशी विकास है, जिससे हर क्षेत्र को समान रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने विधायक मूलचंद्र निरंजन से क्षेत्र की जनता से सतत संवाद बनाए रखने तथा सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस शिष्टाचार भेंट को माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस बैठक के बाद माधौगढ़ को आने वाले समय में नई विकास परियोजनाओं और जनहितकारी योजनाओं की सौगात मिलेगी, जिससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।





