दिल्ली मे जिस भूमि पर यमुना अभी बह रही है, वो असल में इस नदी का ही है.”

क्या यमुना सिर्फ उस रास्ते को वापस लेने की कोशिश कर रही है, जो उसका है?

आज यहाँ  दिल्ली बाढ़ के संकट मे फस गयी है । फिर क्या यमुना नदी का जलस्तर ख़तरे के निशान को पार गया.लगातार  पहाडो पर तेज बारिश का नतीजा ये हुआ कि आज लगभग पूरा उत्तर-पश्चिम भारत बाढ़ की ज़द में आ गया।
वही हरियाणा राज्य के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली का जो हाल हुआ वैसा

पिछले 48 साल में नहीं देखने को मिला था.

वही किसी पत्रकार ने शोशल मीडिया पर भी ट्वीट किया गया है कि
ये कहना गलत होगा कि यमुना की वजह से दिल्ली में बाढ़ आ गई है.

● ” जिस भूमि पर यमुना अभी बह रही है, वो असल में इस नदी का ही है.”

एक के बाद एक कई सरकारों ने यमुना की जमीन पर निर्माण की अनुमति दी.

इसमें

राजघाट,

■शांति वन,

■राजघाट पावर प्लांट,

■स्वामीनारायण मंदिर,

■इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम,

■कॉमनवेल्थ गांव,

■मेट्रो यार्ड,

■मेट्रो स्टेशन और कई कॉलोनियां बनाई गई.

आपने यमुना का रास्ता रोकने की कोशिश की

यमुना सिर्फ उस रास्ते को वापस लेने की कोशिश कर रही है, जो उसका है

यमुना लाल किले के पास के बह रही है. कथाकथित पत्रकार ने दावा किया कि फोटो ब्रिटिश संग्रहालय से लिया हुआ है. इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अफसर ने भी ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की है. ये फोटो 1854 का बताया गया है. इसमें भी यमुना लाल किले के ठीक सामने नज़र आ रही है। इतिहासकार ने बताया ‘मेरे उम्र के लोग, यानी महज कुछ दशक पहले तक लोग बताते हैं कि यमुना लालकिले के नजदीक से ही गुजरती थी. 1978 में जब दिल्ली में बाढ़ आई तब भी एजेंसियों ने हालात बदलने की कोशिश की. लेकिन यमुना ने इस साल घर वापसी की और लालकिले के पास आ गई.’

यानी, इस नदी ने लगभग 50 साल पहले अपने रूट बदला था. निर्माण कार्य के साथ यमुना का पानी सूखता गया और इस वजह से ये नदी पतली होती गई और सिमट गई.
बाढ़ से घिरी दिल्ली के लिए थोड़ी राहत की खबर आई है. यमुना का जलस्तर में कमी आई है
■ CM केजरीवाल बोले- लोगों के सामान की भरपाई करने का तरीका निकालेंगे

दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं।
आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आईटीओ यमुना बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि आप अपनी विफलता को छिपाने के लिए ऐसी बातें कह रहे हैं। उन्हें यमुना साफ़ करनी थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, अगर करते तो ऐसी स्थिति नहीं आती।
LG सक्सेना ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि केंद्र की मदद और सहयोग से दिल्ली के लोगों के हित में हर संभव काम किए जाएं।

Share.