जालौन पुलिस ने 48 घंटे मे हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
नदीगांव पुलिस ने वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ
उरई जालौन कोतवाली जालौन के ग्राम हरकौती मे हुई हत्या की गुत्थी को जालौन पुलिस ने 48 घंटे मे सुलझा दिया
पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक जालौन शैलेन्द्र बाजपेयी के नेतृत्त्व मे कोतवाल आनन्द कुमार सिंह की टीम के प्रमुख सब इंस्पेक्टर संजय कुमार यति व अन्य ने हत्याभियुक्त छत्रपाल सिंह पुत्र रामदास को हत्या के 48 घंटे मे गिरफ्तार कर लिया
उधर नदीगांव प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिंह चौहान की टीम ने वांछित वारंटी ब्रजेश कुमार बाजपेयी पुत्र सुरेश बाजपेयी, आलोक सिंह पुत्र वीरवहादुर निवासी गण महेशपुरा को गिरफ्तार किया
हरकोती हत्या प्रकरण मे अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि हत्यारोपी की निशानदेही पर रक्तरंजित कपडे भी वरामद कर लिये गये






