सलेमपुर (देवरिया) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने शहीद अजय कुमार रावत के बेटे अश्विनी कुमार रावत व उनकी माता मीरा देवी को शौर्य सम्मान पत्र देकर के सम्मानित किया। बताते चलें कि अश्विनी कुमार रावत के दादा और पिता दोनों सीमा सुरक्षा बल में थे सेवा देने के दौरान इनके पिता के बंकर के मुहाने पर बम विस्फोट से वे शहीद हो गए थे। बेटा अश्विनी कुमार रावत उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुआ और देश के प्रति अपने समर्पण और सेवाएं दे रहा है।
     कार्यक्रम में संगठन के खेल व संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी मुक्तिनाथ उपाध्याय, प्रान्तीय संरक्षक मार्कण्डेय मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्यामानंद पाण्डेय, शहीद अजय कुमार के पुत्र अश्विनी कुमार रावत,  विशाल कुमार,  मेराज अली, अजीत कुमार, नेबू लाल यादव, आलोक कुमार रावत, देवरिया तहसील अध्यक्ष दिनेश राव सहित काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

Share.