कैलिया पुलिस ने 1190/2023 के वारंटी को किया गिरफ्तार
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कैलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश कुमार पटेल की टीम ने वर्ष 2023 के एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थाना कैलिया पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह एवं आरक्षी 1882 रणविजय सिंह द्वारा अपराध संख्या 91/2023, धारा 354(D), 506 आईपीसी में वांछित अभियुक्त कुलदीप पुत्र मनोज जाटव, निवासी कूड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।






