ग्राम सेसा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनायी गयी

■ नव युवा ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का किया आयोजन।

रिपोर्ट पं विवेक तिवारी

https:focusnews24x7.com

जिसमें युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान कृष्ण के…

मां काली जी हीरा मन महाराज मन्दिर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुआ आयोजन

ग्राम सेसा। प्रखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनायी गयी। नव युवा समिति के सदस्यों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। वहीं तुलसी राम कुशवाहा ने बताया

इसमें नव युवा समिति के किशोरों व युवाओं की टोलियों ने मटकी को उंचाई पर रस्सी के सहारे बांध उसे फोड़ा और लोगों का खूब मनोरंजन किया।

मटकी फोड़ने के दौरान युवाओं के साथ ही बड़े-बुजुर्ग भी शरीक़ हो गये। करीब आधा घंटे तक चले मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान युवाओं की ओर से भगवान कृष्ण के जयकारे लगाये जा रहे थे।

इस दौरान पहले श्री राम जानकी मंदिर पर भजन संध्या कार्यक्रम हुआ। फिर मां काली जी हीरा मन महाराज मन्दिर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ माहौल भक्तिमय बन गया था।

अंत में युवाओं ने एक दूसरे के सहारे करीब 45 फुट उंचाई पर बंधे मटके को फोड़ लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेता रहे रितिक तिवारी उर्फ कृष्णा महाराज वहीं कमेटी कार्यकर्ता कोमल कुशवाहा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली जी हीरा मन महाराज मन्दिर पर हमने मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा और आशा करते हैं कि हमारे कमेटी कार्यकर्ता इसी तरह से सहयोग करते रहे।

व्यवस्थापक संजीव कुशवाहा,विजय कुशवाहा, निक्की कुशवाहा,शुम्मू दादा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट पं विवेक तिवार

Share.