पीएसी जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या

जिला झासी में तैनात सिपाही पत्नी से झगड़ा होने पर PAC जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है।
PAC जवान नोएडा मेट्रो में तैनात था जबकि उसकी पत्नी झांसी के मोंठ थाने में कार्यरत थी।
Jhansi में PAC जवान अवनींद्र कुशवाहा ‘अंकित’ ने सुसाइड कर लिया है।
PAC जवान ने मोंठ में झांसी-कानपुर रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है।
PAC जवान की उम्र 28 साल बताई जा रही है।
वो मूल रूप से मैनपुरी के किसनी थाना के कछपुरा महोली निवासी था। इन दिनों नोएडा में मेट्रो सुरक्षा में तैनात था। PAC जवान की पत्नी पल्लवी झांसी के मोंठ थाने में सिपाही है।
PAC जवान की मां सुनीता देवी ने कहा की “फोन को लेकर दोनों के बिच अक्सर झगड़ा होता था।
शनिवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद वो कहीं निकल गया। दोनों बस फोन को लेकर झगड़ा करते थे। बहू, बेटे से फोन पर बात नहीं करती थी।
बेटे के कहने पर भी वहू बात नहीं करती थी।
इस बात को लेकर बेटा बहुत परेशान रहता था। 6-6 दिन तक बहू बात नहीं करती थी इसी बात को लेकर बेटा परेशान रहता था।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बतया “रात 11 बजे हमे सूचना मिली कि पल्लवी का उसके पति के साथ झगड़ा हो रहा है।
हम मौके पर पहुंचे तो पल्लवी ने कहा कि अवनींद्र झगड़ा कर के कहीं चला गया है।
इसके ठीक डेढ़ घंटे बाद हमे सूचना मिली कि मोंठ रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है।
मौके पर जब हम पहुंचे तो शव अवनींद्र का था।”
Share.