गुनगनाए छठी मइया के गीत छठ के पर्व पर महिलाओं ने।

छठ के पर्व पर महिलाएं पोखर के किनारे अपने परिवार के लिए प्रार्थना करती हुई।

छठ के पावन पर्व पर संध्या के समय सभी महिलाएं पोखर के किनारे बैठकर अपने परिवार के लोगों के लिए प्रार्थना करती हुई ईश्वर से उनकी लंबी उम्र के लिए
वही उगते सूर्य को अर्घ्य देकर शनिवार को छठ पूजा संपन्न हो गई है।
छठ पूजा मनाने वाले व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर कड़ी साधना करके सूर्य से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
देश के विभिन्न शहरों में सूर्य को अर्घ्य दिया गया। महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य भगवान से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगीं।

इसके बाद उन्होंने अपने निर्जल व्रत का पारायण किया।

इससे पहले को महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना के साथ अपने व्रत की शुरुआत की थी।
शाम चार बजे से ही नदी व पोखरों पर महिलाएं पूजा के लिए पहुंच गईं
और शाम ढलने के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर घर लौटीं।
इस दौरान छठी मइया और भगवान सूर्य के गीत भी गुनगनाए गए. पूजन पूर्ण होने के बाद चार दिवसीय व्रत का पारण किया गया. इसी के साथ ही लोक आस्था के महापर्व का समापन हो गया. वाराणसी, गोरखपुर,देवरिया लखनऊ समेत कई जिलों में छठ पर्व की सुंदर छटा देखने को मिली।

Share.