*भोजपुरी समाज के 29 जिलो से एक हजार लोग धरना में होगें शामिल।*

प्रतापपुर, देवरिया,22 सितम्बर, शुक्रवार

प्रगतिशील भोजपुरी समाज के केंद्रीय महासचिव डा0 जनार्दन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया हैं कि प्राउतिष्ठ सर्व समाज के पुर देश के 44 समाज के हजारों लोग 25 सितम्बर को जंतर मंतर नई दिल्ली में भारत मे सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन में शंखनाद करने हेतु महाधरना में शामिल होंगे।श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 18 और विहार के 9 जिलों से लगभग एक हजार लोग 23 सितम्बर को जंतर मंतर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।उन्होंने कहाकि आज देश भ्र्ष्टाचार, बेरोजगारी,जातिवाद, सम्प्रदाय वाद के भयानक त्रासती से गुजर रहा है।पूंजीवाद व साम्यवाद के मिश्रित अर्थव्यवस्था राष्ट्र हित मे नकारा साबित हो गया है।ऐसी विषम परिस्थिति में इस युग के महान दार्शनिक श्री प्रभात रंजन सरकार द्वारा प्रदत्त प्रउत दर्शन पर आधारित व्यवस्था ही एक मात्र विकल्प है। पूरे भारत के प्रउतिष्टो का जमावड़ा 25 सितम्बर को जंतर मंतर पर होने जा रहा हैं।उन्होंने धरना में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक लोगो से अपील किया।

Share.