कोतवाली जालौन में अंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
जालौन, रिपोर्ट – महेश चौधरी
आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र कोतवाली जालौन परिसर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, सभासदों एवं विभिन्न धर्म गुरुओं को आमंत्रित कर आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि अंबेडकर जयंती पूरे देश में समानता दिवस के रूप में मनाई जाती है, ऐसे में सभी लोग मिलकर इस पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
🔹 बैठक के दौरान जुलूस, कार्यक्रमों एवं भीड़-प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
🔹 किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई।
👉 प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📢 अपील:
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए इस महत्वपूर्ण दिवस को मिल-जुलकर मनाएं।






