संविधान बचाओ लोकतन्त्र बचाओ दिवस के रूप कैम्प कार्यालय पर आयोजन

रिपोर्ट: मुहम्मद युसुफ focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■■■

प्रतापपुर, देवरिया। संविधान निर्माता एवम महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की पुण्य तिथि संविधान बचाओ लोकतन्त्र बचाओ दिवस के रूप में भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बंगरुआ ब्रांच कमेटी द्वारा कैम्प कार्यालय पर आयोजित कर मनाया गया।

बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए माकपा के जिला मंत्री एवम राज्य कमेटी सदस्य कामरेड जयप्रकाश यादव ने कहा कि आज प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार से सबसे बड़ा हमला संवैधानिक मूल्यों एवम जनतांत्रिक अधिकारों पर किया जा रहा हैं जिसको रोकना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया जाना है।

माकपा नेता कामरेड चन्द्र भान सिंह ने गोष्ठी को संबोधित किया। पिंटू यदुवंशी रमाकांत कुशवाहा सुदामा सिंह सन्तोष यादव प्रधान सन्तोष कुशवाहा अमानत अंसारी शाहिल विकास पाण्डेय प्रवीण पाण्डेय डी एन यादव जगदीश यादव रविन्द्र यादव कबिलास प्रसाद बालिस्टर प्रसाद जयराम कुशवाहा जितेन्द्र सतीश आदि लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

अन्त में सभी ने भारतीय संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।

Share.