श्रीराम का जीवन आदर्श था उनके जीवन से प्रेरणा ले और जीवन जिये आनन्द की अनुभूति होगी – रामस्वरुपाचार्य
उरई जालौन मुख्यालय से 60 किमी दूर पश्चिम मे स्थित ग्राम सलैया बुजुर्ग मे श्री ठाकुर बाबा महाराज जी के स्थान पर श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है जिसमे बडी संख्या मे श्रीरामभक्तो का आगमन हो रहा है!
ठाकुर बाबा महाराज का चरण सेवक चौहान परिवार द्वारा आयोजित इस पुण्यात्मक आयोजन मे श्रीराम की कथा का अमृतपान करा रहे कामदगिरि पीठ के पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य रामस्वरुपाचार्य जी महाराज चित्रकूटधाम।
महाराज श्री ने आज की कथा मे श्रीराम के जीवन मे आने वाली चुनौतियो और प्रभू श्रीराम के द्वारा सरलता से उनका सामना करने के प्रसंग को रखा और कहा महा प्रभू श्रीराम ने धरा पर जन्म लेकर आदर्शता का पाठ पढाया है एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति, आदर्श पिता और आदर्श राजा कैसा होना चाहिये अपने जीवन से सिखाया है।
हम सब उनके वंशज है उनके बताये गये रास्ते पर चलकर आदर्श परिवार वनाये और सत्य सनातन धर्म को आगे बढाये!
इस श्रीराम की कथा मे आयोजक परिवार के महावीर सिंह चौहान, उदयवीर सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह चौहान उनकी भगिनी प्रेम कुमारी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वलराम तिवारी, एफ एस एस कैलिया के सेवा निवृत्त बाबू अवध किशोर शर्मा, पत्रकार एकता संघ के जिला उपाध्यक्ष आशीष समेले,वाल जी शर्मा, ग्राम प्रधान अनिरुद्ध शिवहरे, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि डी एन शिवहरे, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड संयोजक महंत आत्मा दास पुजारी, पूर्व प्रधान सीताराम केवट, समाजसेवी भगवान सिंह कौरव दादा जी, नवाव सिंह कौरव,विवेक कौरव राजनारायण सिंह कौरव, प्रतिपाल सिंह कौरव ऊंचा गांव, संतोष उदैनियां, अमित उदैनियां सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक बाबूलाल कोरब सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक भगवानदास कौरव भाण्डेर , प्रताप पाल, अजमेर सिंह कौरव, जगत सिंह कौरव, सुरेन्द्र महाते, ब्रजमोहन कौरव, हिम्मत सिंह कौरव चटसारी,रमेश कौरव, अवधेश प्रताप सिंह कौरव, उमाचरन कौरव थान सिंह परिहार सहित बडी संख्या मे श्रीराम कथा प्रेमीजन कथा का अमृतपान करते नजर आये!
पण्डित ब्रज नन्दन पाठक ऊंचागांव के द्वारा पाठ किया जा रहा है।