मिस वर्ल्ड के 71वें संस्करण यानी इस साल मिस वर्ल्ड 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता होगी भारत में आयोजित

प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी 27 साल बाद भारत में होगी।

आखिरी बार ये 1996 में भारत में आयोजित हुई थी।

मिस वर्ल्ड संगठन के अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।
उन्‍होंने कहा कि यह आयोजन के जरिए हम भारत की अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और लुभावनी जगहों को बाकी दुनिया के साथ साझा कर सकेंगे।
इस मौके पर साल 2022 की मिस वर्ल्ड करोलिना बेलवास्का भी मौजूद थीं।

ऐसा रहा अब तक भारत का प्रदर्शन

भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता छह बार जीत हासिल की है :

  • पहली बार 1966 में, जब रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था,
  • वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन को 1994 में ताज पहनाया गया था।
  • डायना हेडन ने 1997 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
  • 1999 में युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और
  • वर्ष 2000 में मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज प्रियंका चोपड़ा से सिर सजा। इसके बाद
  • मानुषी छिल्लर छठी मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं।
Share.