समारोह कैम्प कार्यालय बंगरुआ मे आयोजित किया गया।

रिपोर्ट  :मुहम्मद  यूसुफ 

@focusnews24x7.com 

■■■■■■■■■■■■■■

प्रतापपुर (देवरिया)अखिल भारतीय किसान सभा का 88वा. स्थापना दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक स्वामी सहmजानंद सरस्वती द्वारा आजादी में किसानों की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए 11अप्रैल 1936को लखनऊ में अखिल भारतीय किसान सभा का स्थापना किया गया।
भारत का किसान तब देश को ब्रिटिश हुकूमत से मुक्ति दिलाने के लिए बहुत बड़ी कुर्बानी दिए और आज अपनी खेत खेती व उत्पाद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा हैं।

एम एस पी की कानूनी गारंटी कर्ज माफी गन्ना मूल्य भुगतान काला कृषि कानून की वापसी जैसे प्रमुख मुद्दों पर लंबे समय से आन्दोलनरत्त है विगत वर्ष तेरह माह से उपर चले अनवरत किसान आंदोलन जिसमें सैकड़ों किसानों को अपने प्राण न्यौछावर करने पड़े यह मिसाल है। हजारों लाखों किसानों के कुर्बानी के बाद आजादी के पचहत्तर साल बाद एक ऐसी सरकार हुकूमत मे आई है जो संसद भवन पर जाने से रोकने के लिए रास्तों में लोहे की कीलें ठोकवाती है ताकि किसान सरकार के समक्ष अपनी मांगों को प्रस्तुत न कर सके। आज देश की सबसे बड़ी किसान संगठन अखिल भारतीय किसान सभा अपने स्थापना काल से ही किसानों खेत मजदूरों गरीब भूमिहीनो की लड़ाई लड़ रही है0

5अप्रैल को लाखों लाख किसान मजदूर दिल्ली के रामलीला मैदान मे इकट्ठा हो कर केन्द्र की सरकार को चुनौती दी है कि सरकार किसान मजदूर विरोधी नीतियां बदले अन्यथा भारत का किसान मजदूर सरकार को बदल देंगे। स्थापना दिवस समारोह को किसान नेता कामरेड जयप्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। सभा में कामरेड जयराम कुशवाहा अरुण कुमार पाण्डेय जगदीश यादव बैरिस्टर प्रसाद कबिलास पासवान रविन्द्र यादव रिजवान अंसारी रमाकांत कुशवाहा संतोष प्रधान अनिल आमिर हुसैन अविनाश यदुवंशी इसराफिल निकेश पांडे केशव सिंह हरेन्द्र यादव बंका ठाकुर नरेन्द्र देव परशुराम सहित अनेक लोग शामिल हुए। जयप्रकाश यादव जिला उपाध्यक्ष किसान सभा देवरिया।

Share.