जिलाधिकारी ने कोविड के दौरान अनाथ हो चुके बच्चों, अत्यंत गरीब परिवारों संग खेली होली, दिए तोहफे।
रिपोर्ट : अख्तर अली
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■■■
देवरिया, 7 मार्च डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने होली पर्व पर अनोखी पहल करते हुए सर्वाधिक जरूरतमंद परिवारों, कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों संग आज जिलाधिकारी आवास पर होली खेली।इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों एवं महिलाओं को विशेष तोहफ़े भी दिए जिसे पाकर उनके चेहरे खुशियों के रंग से चमक उठे।
आज दोपहर जिलाधिकारी आवास की रंगत बदली हुई थी। बच्चों संग होली खेलने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। छोटे-छोटे बच्चों एवं अत्यंत गरीब परिवार की महिलाओं की आवभगत स्वयं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रश्मि सिंह कर रहे थे। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को होली खेलने के लिए पिचकारी, गुझिया, मिठाई, पापड़, गुब्बारे, चॉकलेट आदि उपहार के रूप में दिए। इसके बाद उन्होंने आये हुए समस्त अतिथियों संग हर्बल अबीर-गुलाल से होली खेली।
*जिलाधिकारी ने दी जनपदवासियों को होली की बधाई*
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद वासियों को होली पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व पुराने गिले-शिकवे को भुलाते हुए मिलजुल कर रंग खेलने का होता है। उन्होंने जनपदवासियों मंगलकामना करते हुए सुरक्षित तरीके से होली खेलने का अनुरोध किया।