अकीदतमंदों ने हर्षोल्लास से निकाली ईद ए मिलाद उन नबी जलूस।

देवरिया भाटपार रानी उप नगर मे आज दिन बृहस्पतिवार को  अकीदत के साथ हजारों की संख्या में बारह रब्बी उलअव्वल के दिन जलूसे मोहम्मदी निकाला गया।

इस जलसे मोहम्मदी  जुलूस लेकर आए मेहरौना, दुबौली, बहियारी बघेल, सोहनपार, लाखोंपार व भाटपार रानी के लोग जमा मस्जिद पहुचे।वहां से अक़ीदतमंदो ने बहुत ही एहतराम से सदभावपूर्ण माहौल मे शाने मोहम्मद साहब के नारे लगाते हुए रतसिया रोड से  शिव मंदिर के रास्ते दुर्गा मंदिर,स्टेशन रोड होते हुए बेलपार ढाले पर पहुचे जहाँ भाटपार रानी विधान सभा के पूर्व विधायक डा.आशुतोष उपाध्याय ने सभी अक़ीदतमंदो को मुबारकबाद दिया।

इस मोहम्मदी जुलुस मे गंगा जमुनी तहजीब बखूबी देखने को मिला। वहां से जुलुस वापस जमा मस्जिद पहुँचा जहाँ तब्बरुक फातिहा हुआ,शाने रसूल के सलाम पढ़ा गया व अपने मुल्क की तरक्की व अमन – शांति की दुआ की गयी तत्पश्चात सब को तब्बरुक दे कर जलूसे मोहम्मदी का समापन्न  किय गय।
इस अवसर पर भाटपार रानी थाना थानाध्यक्ष टी जे सिंह अपने पूरे पुलिस फोर्स के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने सकुशल जुलुस के समापन पर सभी अक़ीदतमंदो को शुभकामनाएं दी।

Share.