चंद्रयान-3 की पहली कक्षा बदल दी गई

  • चंद्रयान-3 की हेल्थ सामान्य है।
  • 5-6 अगस्त को चंद्रयान-3 लूनर ऑर्बिट इंसर्शन स्टेज में होगा।
  • चंद्रमा की सतह पर ‘लैंडिंग’ के लिए इसमें लगे ‘थ्रस्टर्स’ की मदद से इसे पृथ्वी से दूर ले जाया जाएगा
  • विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के डायरेक्टर एस उन्नीकृष्णन नायर ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन 40 दिन के महत्वपूर्ण चरण से गुजरेगा।

चंद्रयान-3 की पहली ऑर्बिट मैन्यूवरिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. यानी उसकी पहली कक्षा बदल दी गई है.

इसरो ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया है कि चंद्रयान-3 की हेल्थ सामान्य है. पांच दिन इन लंबे ऑर्बिट में यात्रा करने के बाद यानी 5-6 अगस्त को चंद्रयान-3 लूनर ऑर्बिट इंसर्शन स्टेज में होगा.

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद अब ISRO ने उसकी लोकेशन शेयर की है.

चंद्रयान-3 अब 41 हजार 762 से ज्यादा की कक्षा में पृथ्वी के चारों तरफ अंडाकार चक्कर लगा रहा है.

इसरो वैज्ञानिक कक्षा से संबंधित डेटा का एनालिसिस कर रहे हैं.
ISRO ने बताया है कि चंद्रयान-3 की पहली ऑर्बिट मैन्यूवरिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. यानी उसकी पहली कक्षा बदल दी गई है.

इसरो ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया है कि चंद्रयान-3 की हेल्थ सामान्य है.
सफलतापूर्वक अपनी पहली परीक्षा को पास किया चंद्रयान-3 ने

अभी वो पृथ्वी की ऑर्बिट में है। अब चंद्रयान 40 दिन के सफर की स्टेज से गुजरने के बाद चांद पर पहुंचेगा।

भारत का चंद्रयान अपनी मंजिल चांद की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसरो ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से अपने चंद्रयान-3 को चांद के लिए रवाना किया था। अभी तक चंद्रयान बिल्कुल सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है। इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया है कि चंद्रयान-3 ने पहली परीक्षा पास करते हुए पृथ्वी की पहली ऑर्बिट में एंट्री कर ली है। इसरो ने ट्वीट करते हुए बताया कि इस प्रक्रिया को चंद्रयान ने सफलतापूर्वक पार कर लिया है। चंद्रयान-3 फिलहाल पृथ्वी की एक ऑर्बिट में है। इस ऑर्बिट की पृथ्वी से न्यूनतम दूरी 173 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 41 हजार 762 किलोमीटर है।
इसी बीच विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के डायरेक्टर एस उन्नीकृष्णन नायर ने कहा कि शुक्रवार को लॉन्च किया गया चंद्रयान-3 मिशन 40 दिन के महत्वपूर्ण चरण से गुजरेगा और फिर चंद्रमा की सतह पर ‘लैंडिंग’ के लिए इसमें लगे ‘थ्रस्टर्स’ की मदद से इसे पृथ्वी से दूर ले जाया जाएगा।

वही नायर ने कहा कि चंद्रयान ने अब तक बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। ये अब तक स्पेस यान के शुरुआती सभी मानकों पर खरा उतरा है।

Share.