सलेमपुर (देवरिया)। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में किया गया। इससे न सिर्फ उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास को गति मिलेगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का जरिया बन युवाओं के सपनो को भी साकार करेगा।
       भारत को विकसित देश बनाने में सबसे बड़ा योगदान कौशल विकास क्षेत्र का होगा। दुनिया भर की सरकारें इसे महसूस कर रही हैं। हमें अगर लंबी छलांग लगानी है तो अपने युवाओं के कौशल को निखार कर उन्हें भविष्य के रोजगारों के लिए तैयार करना होगा। देश की युवा शक्ति को सही दिशा में चैनलाइज किया जाए तो अवसरों की कहीं कोई कमी नहीं होगी। उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ का निवेश होने से निजी और सरकारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नौकरियां आएंगी। इसके लिए हमें स्किल्ड मैनपॉवर की जरूरत होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति कौशल विकास के इसी मूल भावना को प्रोत्साहित करती है।

Share.