एसओजी व थाना बनकटा पुलिस द्वारा हत्या की घटना का किया गया सफल अनावरण

देवरिया, बनकटा ,22.07.2023 को सूरज पुत्र अखिलेश्वर राम निवासी-हरपुर थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार अपने ससुराल सरया टोला दुदही थाना खामपार से अपने घर ग्राम हरपुर जा रहा था कि थाना बनकटा क्षेत्रान्तर्गत अकटही बाजार के पास अज्ञात अभियुक्तों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

जिसके संबन्ध में मृतक की पत्नी रीमा देवी की तहरीर पर थाना बनकटा पर मु0अ0सं0-132/2023 धारा-302 भादंसं पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।

दिनांक 26.07.2023 को एसओजी देवरिया व थाना बनकटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुन्दरपार के पास से 01 मोटरसाइकिल पैशन प्रो के साथ दो अभियुक्तों विद्यासागर यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र सिपाही प्रसाद यादव निवासी-सरहरवा थाना दरौली जनपद सिवान व सत्येन्द्र कुमार पुत्र राजमंगल निवासी-टीकमपार थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 01 अदद अवैध पिस्टल 02 अदद जिंदा कारतूस एवं अभियुक्त विद्यासागर उपरोक्त की निशानदेही पर ग्राम जानकी कुटिया के पास छिपाकर रखी गयी मृतक की मोटरसाइकिल बजाज पल्सर बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से पूछ-ताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 22.07.2023 को हम लोगों द्वारा अकटही बाजार के पास मृतक को गोली मारकर उसकी मोटरसाइकिल लेकर भाग गये थे जिससे हम लोग लूट की घटना को अंजाम देते। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पैशन प्रो, मृतक की मोटरसाइकिल बजाज पल्सर तथा आला कत्ल 01 अदद पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस को कब्जे में लेते हुए मु0अ0सं0-132/2023 में धारा-397 भादंसं की बढोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त विद्यासागर यादव पर सिवान (बिहार) जनपद के कई थानो मे विभिन्न धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत है। उपरोक्त का आपराधिक इतिहास है।
अभियुक्त सत्येन्द्र कुमार पर भाटपार रानी थाने मे धारा 379, 60 आबकारी अधि. 354,452,504,506 का मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक मुकेश मिश्र थाना बनकटा देवरिया,उ0नि0 सादिक परवेज प्रभारी एसओजी देवरिया,उ0नि0 रिजवान अली थाना बनकटा देवरिया,उ0नि0 लवकुश कुमार थाना बनकटा देवरिया,मु0आ0 प्रशान्त शर्मा एसओजी देवरिया,मु0आ0 मेराज खां एसओजी देवरिया ,मु0आ0 विमलेश सिंह सर्विलांस सेल देवरिया ,मु0आ0 सुधीर मिश्र सर्विलांस सेल देवरिया ,मु0आ0 राजेश सिंह थाना बनकटा देवरिया ,कां0 रमाकान्त पाल एसओजी देवरिया ,कां0 बिन्द्रश्वर एसओजी देवरिया ,कां0 विशाल जायसवाल एसओजी देवरिया.का0ं सेराज खां थाना बनकटा देवरिया ,कां0 संजय कुमार थाना बनकटा देवरिया ,कां0 अमित कुमार थाना बनकटा देवरिया ,कां0 धीरज कुशवाहा थाना बनकटा देवरिया मौजूद रहे।
एस पी देवरिया संकल्प शर्मा ने घटना का अनावरण करते हुए बताया कि इस घटना का वर्कआउट करने वाली टीम को हमारे तरफ से 25000 रु इनाम दिया जायेगा।

Share.