- नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार अभियान हुआ तेज।
- फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर इंस्टाग्राम जैसी हाईटेक सोशल साइट भी प्रचार प्रसार का सशक्त माध्यम बनी।
प्रत्याशियों ने पेश किया प्रचार कर रहे लुभावने वादे
नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज हो गया है।
गली मोहल्लों से लेकर चौक चौराहों में प्रत्याशियों ने लुभावने वादे शुरू कर दिए हैं फ्लेक्स बोर्ड कंप्लीट है साइन बोर्ड वाहन से प्रचार किए जा रहे हैं फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर इंस्टाग्राम जैसी हाईटेक सोशल साइट भी प्रचार प्रसार का सशक्त माध्यम बनी हुई हैं ।
वही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जहां शहर में घूम घूम कर प्रचार में तेजी ला रहे हैं तो वही
पार्षद प्रत्याशी वार्ड में जनता जनार्दन के पास जाकर वोट की जुगाड़ में हैं वहीं वोटरो को मनाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव में जीत की बनाई रणनीति।
नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पूनम राजपूत पत्नी रविंद्र राजपूत ने अपने चुनाव कार्यालय में बैठक की।
इस मौके पर चुनाव जीतने की रणनीति बनाई चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया और कहा गया सभी के सहयोग से समस्याओं का समाधान किया जाएगा
वार्ड का विकास ही प्राथमिकता
श्रीमती पूनम राजपूत पत्नी रविंद्र राजपूत ने अपना घोषणा पत्र पढ़ते हुए बताया कि विकास ही उनकी पहली पहली प्राथमिकता रहेगी
वार्ड नंबर 8 में प्रत्याशी पूनम राजपूत ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की पूनम राजपूत ने मतदाताओं को विश्वास जलाते हुए कहा कि वार्ड का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी ।
पूनम राजपूत ने कई घरों में जनसंपर्क अभियान चलाया उन्होंने
- पेयजल विधवा
- पेंशन
- आवास निर्माण समेत
- अन्य कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर पूरा करने का भरोसा दिलाया
वही अधूरे कार्यों को भी पूरा करने का वचन दिया श्रीमती पूनम राजपूत ने कहा जनता को मुझ पर विश्वास है जीत हासिल होने पर क्षेत्र का विकास किया जाएगा
वही पूनम राजपूत के पति रविंद्र राजपूत ने अपना घोषणा पत्र पढ़ा उन्होंने कहा वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय सभासद के रूप में शिक्षित महिला प्रत्याशी जिन का चुनाव चिन्ह खड़ाऊ है पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाएं ।
और कहा गरीबों के हित के लिए मैदान में हैं विकास के मुद्दों को लेकर मैदान में हैं ।
इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।




