बदमाशो ने गोली मार कर व्यापारी को लूटा। मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुटी
*************************

रिपोर्ट  : असगर अली 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■■

  • तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंच गये सी.ओ भाटपार रानी विनय यादव एवं थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह। 

भाटपार रानी ,देवरिया थाना क्षेत्र के यू.पी बिहार के बोर्डर पर स्थित दिसतौली गाँव के पुलिया के पास बदमाशो ने किराना व्यापारी को गोली मार कर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए।गोली व्यापारी के जांघ मे लगी है।

घटना की सूचना पर भाटपार रानी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह एवं सी.ओ भाटपार रानी विनय यादव तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंच गये।

घटना की जाँच पुलिस कर रही है।
व्यापारी लार थाना क्षेत्र के अरविन्द गुप्ता पुत्र शंकर गुप्ता लार कस्बे के निवासी है।यह किराना के बड़े व्यापारी है पूर्व के भाँती प्रत्येक बुधवार को वसूली के लिए अन्य बाजारों मे जाया करते थे।

इसी क्रम मे विहार के सोहगरा बाजार से वसूली कर लौट रहे थे तभी दिसतौली पुलिया के पास पहले से घात लगा कर बैठे तीन मोटर साइकिल सवार बदमाशो ने अरविन्द को रोक कर रुपयों से भरा बैग छीनने लगे,विरोध करने पर बदमाशो ने अरविन्द पर गोली चला दिये।गोली अरविन्द के जांघ मे लग गई जिससे वह निचे गिर गये।इतने मे रुपये से भरा थैला लेकर बदमाश बिहार के तरफ फरार हो गये।घायल व्यापारी का प्राथमिक इलाज चनुकी बाजार मे एक निजी चिकित्सक के यहाँ कराया गया।इसके बाद घायल व्यापारी को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

Share.