गुरसरांय (झांसी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुरसरांय के कार्यकर्ताओं ने पंडित राम सहाय शर्मा खैर इंटर कॉलेज के छात्र रहे और वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री एडवोकेट हरगोविंद कुशवाहा को उनके द्वारा बुंदेलखंड की संस्कृति साहित्य और संगीत बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास को प्रदेश देश और विश्व स्तर पर पहचान बरकरार रखने के लिए और नई पीढ़ी को प्राचीन इतिहास संस्कृति से लेकर सभी विषयों पर महत्वपूर्ण योगदान के लिए आज गुरसरांय गुराई बाजार में कस्बे के प्रमुख लोगों की उपस्थिति के बीच श्री राधा कृष्ण का भव्य चित्र अंग वस्त्र श्रीफल देकर सम्मानित किया।

इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सम्मान करने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिशचन्द्र नायक, नगर सहमंत्री आयुष त्रिपाठी, सागर सोनी, पारस नायक,धर्मेंद्र सोनी (बल्ले), सोनम सोनी, कल्पना, नीखरा, स्नेहा अग्रवाल, गीता सिंह, उर्मिला सोनी, सचिन अग्रवाल, पंडित बृजेंद्र शुक्ला,राजीव सोनी, एडवोकेट अवधेश रिछारिया, सतीशचंद चौरसिया, कौशल किशोर, रोहित सोनी,सुनील सोनी,आदि शामिल रहे।

Share.