उत्तर प्रदेश ने पौधरोपण के नाम पर बनाया  रिकॉर्ड ।

लखनऊ, कानपुर, चित्रकूट, झांसी और मिर्जापुर मंडल टॉप-5 में

पौधे सूखने ना पाएं इसके लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई

प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण महाभियान 2023 चलाया

एक दिन में 30 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे गये।

योगी सरकार ने एंड्रॉयड आधारित हरीतिमा अमृत वन मोबाइल एप वर्जन-3.1 विकसित करवाया

उत्तर प्रदेश ने पौधरोपण के नाम पर रिकॉर्ड बना दिया । प्रदेश में एक दिन में 30 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे गए। पौधे सूखने ना पाएं इसके लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है।

यूपी में शनिवार का दिन रिकॉर्ड बनाने के नाम रहा। यहां एक दिन में 30 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे गए। शनिवार को प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण महाभियान 2023 चलाया गया।

इस दौरान

■ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छाता मथुरा में जबकि,

■ सीएम योगी ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर में गंगा किनारे पौधरोपण कर इस महाभियान का शुभारंभ किया था।

वहीं प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अलग अलग जिलों में पौधे रोपित किये। शाम पांच बजे तक प्रदेश में 30,21,51,570 पौधे रोपित किये गये, जोकि सरकार के लक्ष्य 30 करोड़ से 21 लाख से भी अधिक है।
मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि पिछली सरकारों की तरह पौधरोपण अभियान केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित ना रहे, बल्कि इसको लेकर पूरी पारदर्शिता और पौधों की प्रभावी मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

बिभाग से पौधों की जियो टैगिंग की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

प्रदेश सरकार की ओर से

22 जुलाई को

■लखनऊ मंडल मंडल में 4 करोड़, ■कानपुर में 3.13 करोड़,

■चित्रकूट में 2.76 करोड़,

■झांसी में 2.58 करोड़,

■मिर्जापुर में 2.27 करोड़,

■अयोध्या में 2.20 करोड़,

■देवीपाटन में 1.95 करोड़,

■प्रयागराज में 1.89 करोड़,

■बरेली में 1.87 करोड़,

■वाराणसी में 1.78 करोड़,

■मुरादाबाद में 1.76 करोड़,

■आगरा में 1.74 करोड़,

■गोरखपुर में 1.43 करोड़,

■आजमगढ़ में 1.34 करोड़,

■अलीगढ़ मंडल में 1.20 करोड़,

■मेरठ मंडल में 1.14 करोड़,

■बस्ती मंडल में 1.08 करोड़,

■सहारनपुर मंडल में 0.88 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया था।

वन विभाग का दावा है कि सभी मंडलों में लक्ष्य से ज्यादा पौधे रोपे गए।

इस मानसून सीजन में कुल 35 करोड़ पौधे रोपे जाने हैं। शेष 5 करोड़ पौधे 15 अगस्त को रोपे जाएंगे।
हर खेत पर मेड़, हर मेड़ पर पेड़

पौधरोपण के दौरान जगह-जगह नारे भी लगाए गए।

Share.