पूंछ के गांवो से विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान की गयी शुरुआत।

थाना पूंछ, 12 मार्च मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गुर्जर ने मंगलवार को सेसा, ढेरी , ढेरा , में विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत की

मोठ ब्लांक के अमरौख, सिकन्दरा, पूंछ, से की। और मंगलवार सेसा, ढेरी, ढेरा, में की विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव यात्रा के जिला महामंत्री युवा मोर्चा यज्ञेश यादव पूँछ , राजा प्रताप सिंह जौरा मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा, राहुल राजपूत वेलमा, जितेन्द्र यादव, विक्रम प्रताप सिंह, राम लखन परदेसी बूथ अध्यक्ष, सुरेश वर्मा बूथ अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान में देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों को जनता के सामने रखेंगे इस उपलक्ष पर पूंछ भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 10 वर्षों से आम जनमानस के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह बात भारतीय जनता पार्टी ने देश में नहीं विदेश पूरी दुनिया में साबित कर दी है।

आज का विषय विकसित भारत संकल्प सुझाव पत्र का मुख्य कारण यही है कि भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस से सुझाव लेकर 2047 तक जो राष्ट्र विकसित भारत बनाने का जो संकल्प है उसको पूरा करेगी।

Share.