ग्राम सेसा प्रधान जय देव पाल ने गरीब असहाय परिवारों को वितरित किए गये कंबल

  • कंबल:मोठ क्षेत्र में ग्राम सेसा जरूरतमंदों को दिए गए कंबल
  • लेखपाल की मदद से शासन कर रहा गरीबों की मदद

रिपोर्ट  : विवेक तिवारी 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■■

मोठ क्षेत्र में ग्राम सेसा प्रधान ने गरीब असहाय परिवारों को वितरित किए कंबल, लेखपाल की मदद से शासन कर रहा गरीबों की मदद।
तहसील के ग्राम सेसा प्रधान जय देव पाल उर्फ डाक्टर सत्यपाल पाल की अगुआई में सेसा गांव के असहाय गरीब परिवारों में कंबल वितरण किया गया। जिसमें असहाय लोगों ने कंबल पाकर ग्राम प्रधान के साथ-साथ तहसील प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

गरीब परिवारों को ग्राम प्रधान ने कंबल वितरित किये जिससे गरीब परिवारों में खुशी की लहर दौड़ रही है

उन्होंने कहा कि, किसी भी गरीब असहाय परिवार को ठंड से निजात दिलाने के लिए तहसील प्रशासन घर-घर कंबल वितरण करने के लिए प्रधानों के माध्यम से कंबल वितरण करा रहा है।

कंबल पाकर गरीब परिवारों ने कहा कि, ठंड से निजात दिलाए जाने को लेकर हम गरीब लोगों को बहुत राहत मिली है वही लगातार तहसील प्रशासन द्वारा गरीब परिवारों को कंबल वितरण किया जा रहा है।

Share.