रिपोर्ट: आयुष त्रिपाठी (गुरसरांय)

गुरसरांय। आपको बता दें गुरसरांय के समीपवर्ती ग्राम डाबर,लठबारा के अमर घाट स्टेडियम में आयोजित जय बजरंग क्रिकेट क्लब द्वारा। आज सहकार भारती के जिला अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी अजनेरी ने फीता काट कर किया सुभारंभ। योगेश त्रिपाठी अजनेरी ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसमें किसी की हार जीत नहीं होती है। उन्होंने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि हम अपने भाई के साथ क्रिकेट खेलते थे। इसी तरह आप के साथ जो अगला खेल रहा है।

वह भी आपका भाई है। खेल से मानसिक विकास होता है। स्थानीय लोगों ने योगेश त्रिपाठी अजनेरी के समक्ष कुछ मांगे रखी, जिसको योगेश त्रिपाठी अजनेरी ने पूरा करने का आश्वासन दिया। आयोजक कर्ता वकील महाराज,अवनीश कौशिक,रवि महाराज,अनूप महाराज,हेमंत पाठक,भूपेन्द्र आर्य,रजनीश कौशिक आदि रहे।

Share.