बंगरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो लोग घायल
जालौन। नगर के बंगरा मार्ग पर शुक्रवार को पेट्रोल पंप के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में शामिल एक बाइक सवार के जालौन कोतवाली से जुड़े कर्मचारी होने की जानकारी सामने आ रही है, जो केलोर निवासी बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा बाइक सवार औरैया जनपद का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजे जाने की जानकारी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।





