Spread the love

13 को आयेंगी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी

■निरीक्षण भवन में करेंगी समीक्षा बैठक एवं महिला जन सुनवायी

रिपोर्ट: अख्तर अली देवरिया 

देवरिया  राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, श्रीमती चारु चौधरी, 13 फरवरी को जनपद देवरिया के दौरे पर आएंगी। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, वे प्रातः 11 बजे निरीक्षण भवन में महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों और अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याओं पर आयोजित बैठक में भाग लेंगी।
बैठक के बाद, मा० उपाध्यक्ष जनसुनवाई करेंगी। इसके पश्चात, अपराह्न 2:00 बजे से वे महिला बंदीगृह, वन स्टॉप सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी।

Share.