होली पर दिखी पुलिस की चौकसी: कैलिया थाना प्रभारी से पत्रकारों ने की मुलाकात ।
रिपोँट : ओमप्रकश उदैनिया
कैलिया (जालौन ), होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ• दुर्गेश कुमार के निर्देशन में व कोंच पुलिस उपाधीक्षक डॉ• देवेंद्र पचौरी के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहे भाईचारे का त्यौहार होली त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मे सतर्कता दिखाई दे रही है इसी क्रम मे कैलिया थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पत्रकारों ने समझा पुलिस की मंशा को।
इस दौरान पुलिस की तैयारियों का निरीक्षण किया गया और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा हुई।
पत्रकारों ने जाना पुलिस की रणनीति
पत्रकारों ने कैलिया थाना र्माग पहुचकर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया और थाना प्रभारी से आगामी त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की।
इस दौरान थाना प्रभारी श्रीमान अतुल कुमान ने बताया कि पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी, गश्त बढ़ाई जाएगी और शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे होली के पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं। साथ ही, यदि कहीं भी कोई अप्रिय घटना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
कैलिया मार्ग पर हुई वार्ता दौरान पत्रकारों और समाजसेवियों की उपस्थिति में पत्रकारता एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश उदैनिया, फोकस न्यूज 24×7 के संपादक विनय कुमार पचौरी, समाजसेवी धर्मेंद्र कौरव (सलैया) और शैलेंद्र पचौरी (पहाड़गांव) विशेष रूप से मौजूद रहे।
सभी ने पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।
समाज मे होली पर भाईचारे के संदेश की दिखे स्पष्ट छाप।
थाना प्रभारी ने मीडिया से भी अनुरोध किया कि वे लोगों के बीच सौहार्द का संदेश फैलाने में सहयोग करें, ताकि होली का यह रंगीन पर्व उल्लास और प्रेम के वातावरण में संपन्न हो।
पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना रोकने के लिए फ्लैग मार्च, ड्रोन सर्विलांस और विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही, उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता बेखौफ होकर त्योहार मना सके।
आपको बता दे कि कैलिया थाना पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है ताकि होली का त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।
पुलिस प्रशासन और समाज के प्रबुद्ध लोगों का यह सामूहिक प्रयास निश्चित रूप से त्योहार को और भी सुरक्षित और आनंदमय बनाएगा।





