Spread the love

चिरगांव: नए थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ने पदभार संभालते ही सख्त कानून-व्यवस्था की बनाई रणनीति

रिपोर्ट — अनुराग तिवारी, पत्रकार

चिरगांव। नगर के थाना चिरगांव में नए प्रभारी के रूप में नियुक्त कुलदीप तिवारी ने सोमवार को औपचारिक रूप से अपना चार्ज संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने थाना परिसर में पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर आगामी कार्ययोजना साझा की।

थाना प्रभारी तिवारी ने स्पष्ट कहा कि चिरगांव क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश, लंबित मुकदमों का तेजी से निस्तारण और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात सूचना या घटना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Share.