विठ्ठलनाथ मंदिर में होली के रसिया की धूम
नाथद्वारा में फाल्गुन के अवसर पर विठ्ठलनाथ मंदिर में होली के रसिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। प्रभु की विशेष आरती के बाद सखियों ने मंदिर प्रांगण में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।
मंदिर द्वार पर ब्रज शैली में रासिया गाए गए और गुलाल उड़ाकर रंगोत्सव मनाया गया। भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरा परिसर भक्ति व उल्लास के रंग में रंगा नजर आया।
मंदिर प्रशासन ने दर्शन और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।





