देवर्षि विद्या मंदिर श्रीधरनगर पहाड़गांव में स्वतंत्रता दिवस का 75 वां आजादी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों और आचार्यों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले महापुरुषों की जीवन गाथा से रूबरू करवाया।

प्रधानाचार्य श्री राघवेंद्र सिंह यादव ने 1947 से 2022 के बीच विज्ञान, क्रीड़ा, शिक्षा, सुरक्षा क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए आंदोलन करने वाले, असहयोग, सत्याग्रह, क्रांतिकारियों के बलिदान, आजाद हिंद फौज, सैनिक युद्ध, स्वतंत्रता के बाद देश की सुरक्षा, पद्म पुरस्कारों के संबंध में जानकारी दी।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव गीत की प्रस्तुति दी

विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में आजादी के वीर योद्धाओं को याद कर नमन किया गया। प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि विद्यालय में एक महीने तक लगतार देशभक्ति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विद्यालय परिसर में प्रबंधक महोदय श्री विनय कुमार पचौरी ने तिरंगा फहराया। इस दौरान प्रबंधक महोदय विनय कुमार पचौरी ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए सबसे खास है। आज के भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। जिसे पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रहा है

इसी क्रम में विद्यालय की आचार्य संतोष कुमार कुशवाहा, अध्यापक राजीव खरे, चंद्रपाल पटेल, पुष्पेंद्र यादव, सुदामा,जी व वादिया पार्क जितेंद्र कुमार प्रजापति ने आयोजित हुये सांस्कृतिक प्रोग्राम से कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

विद्यालय परिसर में श्री विवेक कुमार पचौरी, हरिशंकर राजपूत, वीरेंद्र यादव काशीपुरा, विजय यादव काशीपुरा, एमबी राजपूत, नारायणदास बुधौलिया, राजू राजपूत, राम कुमार शर्मा, मोहित, राजपूत आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे

ग्राम पहाड़गांव  में आम गलियों में बारिश के चलते कीचड़ मलवा भरा होने के कारण प्रभातफेरी निकालने में स्कूली बच्चों को परेशानी हुई जिस कारण बच्चों का ध्यान रखते हुए सूक्ष्म रूप में प्रभात फेरी की गई

देवर्षि विद्या मंदिरदेवर्षि विद्या मंदिर

विधालय कायकम
तिरंगा यात्रा

 

Share.