Spread the love

झांसी: ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

झांसी जनपद की मोठ तहसील के ग्रामीण अंचलों में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी सरकारी व अर्धसरकारी भवनों, विद्यालयों, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीतों की गूंज सुनाई दी।
के.आर. पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, राजकीय हाई स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, वीक टू वाइज पब्लिक स्कूल, मदरसा जामिया अरबिया शम्सुल उलूम साकिन एवं सीएससी केंद्र साकिन सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
नन्हे-नन्हे बच्चों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और विशिष्ट अतिथियों को भावविभोर कर दिया। विद्यालयों में अध्यापकों द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व और संविधान की मूल भावना से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान वकील अहमद, पूर्व प्रधान हर्षवर्धन सिंह (कन्हैया), क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष गुर्जर, वरिष्ठ समाजसेवी निसार खान (मंडल उपाध्यक्ष, एक उम्मीद सेवा समिति झांसी), ग्राम सभा सदस्य, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
संवाददाता: जहूर अहमद खान, मोठ (झांसी)

Share.