जालौन-श्री बाराही देवी मेला में विभिन्न प्रकार के झूले और प्रदर्शनी का लोग उठा रहे आनंद।
रिपोर्ट: महेश चौधरी
focusnews24x7
_____________________________ आपको बता दें पिछले 2 वर्षों से करोना काल के चलते पिछले 50 वर्षों से परंपरागत तरीके से लगाए जाने वाले मेले का आयोजन निरस्त कर दिया गया था
जो वर्तमान में नगर पालिका परिषद के द्वारा कोतवाली के पीछे फौजी पड़ाव पर पुनः लगाया गया है
जिसमें दूरदराज से आए हुए विभिन्न प्रकार के झूले रोजमर्रा की वस्तुएं कपड़े घर गृहस्ती का सामान, के साथ ही मेले में रात्रि 8:00 बजे के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा
उक्त जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर ने बताया 14 फरवरी दिन मंगलवार को रात्रि में रवि शर्मा मथुरा की टीम के द्वारा ब्रज की होली 17 फरवरी दिन शुक्रवार को लोकप्रिय गायक देशराज पटेरिया के भतीजे जयप्रकाश पटेरिया छतरपुर की टीम द्वारा लोकगीत 19 फरवरी दिन रविवार को
आकाश नादान कानपुर की टीम द्वारा देवी जागरण 20 फरवरी दिन सोमवार को
कवि सम्मेलन 22 फरवरी दिन बुधवार को बच्चों द्वारा डांस कार्यक्रम की प्रस्तुति 24 फरवरी दिन शुक्रवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता 27 फरवरी को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा 1 मार्च को दंगल प्रतियोगिता में पहलवान कुश्ती करेंगे यह मेला 30 जनवरी से प्रारंभ होकर 1 मार्च तक चलेगा।





