Spread the love

बागेश्वर धाम में महिलाएं अकेली न आएं’, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा फोन में विडियो बना लो

■ महिलाओं को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की अपील

4 प्रमुख बिंदु:

■  महिलाएं अकेले धाम न आएं
■  मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने की अपील
■ अपरिचित लोगों से सतर्क रहने की सलाह
■ धाम की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

बागेश्वर धाम। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और युवतियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। एक हनुमत कथा के दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं और लड़कियां अकेले धाम पर न आएं, बल्कि अपने साथ परिवार के किसी सदस्य या विश्वसनीय व्यक्ति को लेकर आएं।
धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अपने मोबाइल की रिकॉर्डिंग ऑन कर वीडियो बनाने और संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि धाम का क्षेत्र काफी बड़ा है और हर स्थान पर सुरक्षा उपलब्ध कराना संभव नहीं है, इसलिए श्रद्धालुओं को स्वयं भी सतर्क रहना चाहिए।
उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे किसी अपरिचित व्यक्ति या सेवादार पर आंख बंद करके भरोसा न करें और धाम में अनावश्यक रूप से लंबे समय तक अकेले न ठहरें। उन्होंने कहा कि सभा कक्ष और मंदिर परिसर में सुरक्षा की जिम्मेदारी ली जा सकती है, लेकिन परिसर के बाहर हर व्यक्ति की सुरक्षा की गारंटी देना संभव नहीं है।
धीरेंद्र शास्त्री ने बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा समय में महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी अपील का उद्देश्य किसी को डराना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को जागरूक करना है, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा और सुरक्षा दोनों बनी रहे।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters