पत्रकार एकता संघ की मासिक समीक्षा बैठक कस्बा ऊमरी मे हुई सम्पन्न
उरई जालौन पत्रकार एकता संघ जनपद जालौन की मासिक समीक्षा बैठक कस्बा के लाला विद्यालय मे प्रदेश सचिव पत्रकार एकता संघ ओमप्रकाश उदैनिया की अध्यक्षता व चौकी प्रभारी दामोदर सिंह के मुख्य आतिथ्य, जिला सचिव पत्रकार एकता संघ अनिल सक्सेना के संचालन मे सम्पन्न हुई ।
जिसमे विभिन्न विन्दुओ पर चर्चा हुई और आगामी योजनाये वनायी गयी साथ ही गत माह के कार्यो की समीक्षा की गयी।इस बैठक मे संगठन के राजकुमार दोहरे, पंकज रावत झांसी, सुरेन्द्र राजपूत, आशीष समेले, जालौन, अनुज मिश्रा, राजीव पोरवाल उरई मंगल सिंह कोच, राहुल चौधरी कोच, अमन पटेल कोच, रामहेत सिंह माधौगढ, पियूष निषाद कालपी, रोहित मिश्रा उरई आदि उपस्थित रहे!





