पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोंच क्षेत्र के ग्राम अण्डा व थाना एट क्षेत्र के ग्राम सोमई में चौपाल लगाकर किया जनसंवाद किया गया ।*
उरई जालौन आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये दिनांक 06.03.2023 तक जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के सम्भ्रान्त/प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ गोष्ठी किये जाने का अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डा इरज राजा द्वारा थाना कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम अण्डा व थाना एट क्षेत्र के ग्राम सोमई में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों/धर्मगुरूओं/गणमान्य/सम्भ्रान्त व्यक्तियों आदि के साथ जनसंवाद किया गया और वताया गया कि कोई भी अराजक तत्व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है तो ऐसे व्यक्तियों की सूचना थाना स्थानीय पर दी जाये जिससे ऐसे लोगों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा सके तथा आगामी त्यौहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाये जाने एवं अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई एवं सभी से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनका यथासम्भव निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया ।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कोच शैलेन्द्र बाजपेयी, कोच कोतवाल नागेन्द्र पाठक, एट कोतवाल अवधेश प्रताप सिंह साथ रहे।




