देवरिया,खामपर थाना क्षेत्र के बंगरा बाज़र- पड़री बाज़ार रोड पर लोहारीबारी पेट्रोल पंप के निकट आमने समाने दो बाईको की टक्कर मे दो की मौत एवं एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
जयकिशन शर्मा पुत्र मुंशी शर्मा  22 वर्ष,व अशोक कुशवाहा पुत्र स्व.राम नरेश कुशवाहा सिसवनीय गाँव निवासी किसी कार्य वस बंगरा बाज़ार के तरफ जा रहेथे दूसरी तरफ से नोनार कपरदार निवासी अर्जुन यादव पुत्र मंगरू यादव 24 वर्ष आ रहे थे पेट्रोल पंप के करीब इनदोनो बाईको मे टक्कर हो गई।टक्कर इतना जोरदार था कि सिसवनीय के जयकिशन शर्मा और नोनार के अर्जुन यादव दोनो की घटना स्थल पर ही मृत्यु होगई।सिसवनीया के अशोक कुशवाहा बुरी तरह से घायल हो गया।मौके पर उपस्थित लोग,व ग्राम प्रधान जय प्रकाश के सहयोग से घायल को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र भाटपार रानी भेजा गया,जहाँ डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को जिला अस्पताल रेफेर कर दिया।घटना स्थल पर खामपार थाने के पुलिस सब इंस्पेक्टर राम निवास यादव,का.उमेश यादव,संजीव यादव,उपेंद्र सिंह यादव व सुनील गुप्ता पहुंच कर कानूनी कारवाही करने मे जुटे रहे।

Share.