रात के समय ट्रक की चपेट में आने से टूटे बिजली के खंभे तमाम गांवो की विद्युत व्यवस्था रही बाधित।
रिपोर्ट: प्रदीप शिवहरे
focusnews24x7.com
■■■■■■■■■■■■
जालौन ऐट में गल्ला मंडी क्षेत्र रात को एक ट्रक की चपेट में आने से रोड किनारे आमने-सामने लगे बिजली के दो पोल गिर गए।
टक्कर लगने से बिजली के पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हालांकि इस घटना में कोई जनहानि का नुकसान नहीं हुआ।
कोई वाहन या जनमानस रात होने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया गल्ला मंडी रोड पर हाईवे के समीप बिजली का पोल गिरने के समय कोई भी वाहन आवाजाही नहीं कर रहा था जिससे कोई बड़ा हादसा होते टल गया पोल गिरा तो हुई बिजली गुल हुयी
बता दें कि बिजली का पोल गिर जाने से इलाके के तमाम गांव की बिजली व्यवस्था बाधित हुई जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं विद्युत व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा त्वरित कार्य कराया जा रहा है जिससे विद्युत व्यवस्था चालू हो सके।





