Spread the love


देवरिया, भाटपाररानी तहसील क्षेत्र मे आज 24 मार्च को कुकुरघाटी, सरायां , मालिबारी व सिकटिया बाज़ार मे अखिल भारतीय किसान सभा तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्स वादी के तत्वाधान मे शहीदे आजम भगत सिंह के सहादत दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने सरदार भगत सिंह के स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए बहुत अकीदत से याद किया।
किसान सभा के प्रदेश के संयुक्त सचिव तथा किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड साधुशरण ने भगतसिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, उनकी आजादी की लड़ाई में योगदान एवं उनके बलिदान को याद दिलाया।उस समय ऐसे रणबांकुरे नहीं होते तो आज हम खुली हवा में सांस नहीं ले रहे होते। हमें जो आजादी मिली उसके लिए हम ऐसे बहादुर को कैसे भुला सकते हैं।सभा में कामरेड जयप्रकाश कुशवाहा, हैदर अली, गंगा यादव, बृजानंद यादव, पौहारी, रामनरेश कुशवाहा, परमहंस प्रजापति, विद्यावती देवी, कुसुम देवी, श्रीमती देवी, आदि बहुत से कामरेडो ने उपस्थित होकर अपना विचार रख उनके कृत्वों को बताया।

Share.