भांडेर के ग्राम बिछौदना में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट: विनय पचौरी 

focusnews24x7.com 

■■■■■■■■■■■

भांडेर (दतिया) तहसील भांडेर के ग्राम बिछौदना में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ भक्ति मय संगीत गाने बाजे के बीच निकली कलश यात्रा व इस दौरान पूरे गांव में क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा वहीं हर तरफ वातावरण में माता रानी के जयकारे की गूंज सुनाई पड़ रही थी
सांय 4:00 बजे से धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई भक्ति गीतों के बीच आगे-आगे शोभायात्रा में शामिल रहे लोग गुलाल उड़ा रहे थे डीजे के गाने बाजे पर नृत्य कर रहे थे तो पीछे कलश लिए महिलाएं आगे बढ़ रही थी जहां मंत्रोच्चार के बीच पहुंच नदी के जल से कलश भरा गया फिर वहां से यात्रा वापस बछेत्तर माता मंदिर स्थल पर पहुंची जहां पर विधि विधान के साथ कलश स्थापित कराए गए
आयोजक गणों ने अवगत कराया कि मां बछेतर माता की कृपा व प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय पंडित श्री किशोरी शरण पुजारी व स्वर्गीय पंडित श्री मैथिली शरण शर्मा जी पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत ग्वालियर की असीम कृपा से प्रतिवर्ष बछेत्तर माता मंदिर पर मां बछेत्तर सेवा समिति बिछौदना के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता है
आज दतिया जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी सनत पुजारी व पंकज शर्मा( ग्राम प्रधान )के विशेष अनुरोध पर राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य पंडित श्री शशीकांत वशिष्ट (भगवत रसिक श्री वृंदावन धाम) द्वारा कथा श्रवण व अमृतपाल किया जा रहा है
परीक्षित की जिम्मेदारी संभाली श्रीमती सुकुमारी शिरोमण गोस्वामी ने वही भक्तों के लिए विशेष आकर्षण प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से रामलीला कार्यक्रम रहेगामां बछेत्तर देवी की असीम कृपा से ग्राम बिछौदना के मां बछेतर मैया के दरबार में नव संवत्सर महोत्सव 22 मार्च से 29 मार्च तक चलेगा श्री राम जन्मोत्सव का विशाल भंडारा 30 मार्च 2:00 बजे से प्रारंभ होगाइस मौके पर दतिया मंडी समिति अध्यक्ष सुनीता पुजारी, पंडित प्रमोद पुजारी ,वही गायत्री पीठ से जुड़े रिटायर्ड चीफ इंजीनियर वैदेही शरण शर्मा (गो सेवक )व पंकज पुजारी ग्राम प्रधान बिछौदना ,जोली शर्मा ,विपिन शर्मा ,कान्हा पुजारी, अंबिका प्रसाद पचौरी (रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष जालौन ) ग्राम व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु जन सम्मिलित रहे

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters