प्रतापपुर (देवरिया) हरे राम चौराहा पर बंगरुआ के किसान सभा के साथियों द्वारा 05अप्रैल दिल्ली चलो, किसान मजदूर संघर्ष रैली की तैयारी में पोस्टरिंग व पर्चा वितरण करते हुए। एम एस पी के लिए संसद में कानून बनाने , मनरेगा में 200दिन काम 600रुपया मजदूरी, ठेका प्रथा खत्म करने , 26हजार रुपया न्यूनत्तम मानदेय, स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, किसानों के कर्ज व बिजली बिल माफ करने लोकतांत्रिक संवैधानिक अधिकार पर हमले बन्द करने सरकारी संस्थाओं ईडी सीबीआई को विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए इस्तमाल करने आदि प्रमुख मांगो को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन सीटू के राष्ट्र व्यापी आह्वान पर भाजपा सरकार की जन विरोधी निजीकरण संप्रदायीकरण की नीतियों के खिलाफ 05अप्रैल को दिल्ली में होने जा रही रैली में शामिल होने के लिए पर्चा वितरण करते हुए अपील किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जयप्रकाश यादव , कबिलास रबिंद्र यादव जगदीश यादव निकेश पांडे जयराम कुशवाहा रमाकांत कुशवाहा हरेंद्र यादव रिजवान अंसारी इसराफिल आदि साथी उपस्थित रहे। सैकड़ों लोगों को पर्चा दिया गया। जयप्रकाश यादव।

Share.