Spread the love


देवरिया, बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में रोवर्स रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ शनिवार को हुआ। इस आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय इकाई शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ० आरती पाण्डेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० शम्भू नाथ तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० सूरज प्रकाश गुप्त एवं डॉ० अमरेश कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
आयोजन में प्रशिक्षक के रूप में ऋतुराज कुशवाहा एवं शिवा रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ मंगलाचरण से हुआ।  सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ० शम्भू नाथ तिवारी ने कहा कि रोवर्स रेजर्स से जुड़े छात्र एवं छात्राएँ इस प्रशिक्षण की बदौलत एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का निर्वाह करते हैं।विशिष्ट अतिथि डॉ० अमरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स की भूमिका समाज में महत्वूपर्ण है, क्योंकि इस प्रशिक्षण में उसे विपरीत परिस्थितियों में समाज की सेवा करने की सीख मिलती है।
डॉ० सूरज प्रकाश गुप्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि रोवर्स रेंजर्स समाज की वह महत्वपूर्ण कड़ी है जिसके द्वारा आपदा के समय में सेवा का अवसर प्राप्त होता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ०आरती पाण्डेय ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर छात्र / छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी एवं प्रासंगिक होता है। जिससे उनके अन्दर अनुशासन के साथ – साथ संवेदनशीलता का भाव प्रकट होता है। 

महाविद्यालय रेंजर्स प्रभारी डॉ० गायत्री गिरीश मिश्रा ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रोवर्स प्रभारी डॉ० राकेश कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण शिविर में डॉ० प्रज्ञा तिवारी, वेद प्रकाश सिंह, डॉ० संजय कुमार सिंह, डॉ० अवधेश यादव, डॉ० विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।

Share.