गर्लफ्रेंड ने खुद को जलाया, ब्वॉयफ्रेंड वीडियो कॉल पर देखता रहा

 

उरई । “घरवाले हमें मिलने नहीं देंगे…और मैं तुम्हारे बिना किसी और से शादी नहीं करूंगा। इससे अच्छा है हम सुसाइड कर लें, देखो मैं तुम्हारे सामने जहर खा रहा हूं। अब तुम भी अपनी जान दे दो… खुद को आग लगाने वाली छात्रा ने मरने से पहले ये बात अपनी मां को बताई, जो लड़के ने उससे वीडियो कॉल पर बोला था।

प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए जालौन के एक गांव की रहने वाली 9वीं की छात्रा ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने जहर खाने का नाटक किया था। वो अपनी प्रेमिका को फोन पर अपनी आंखों के सामने जलते हुए देख रहा था। छात्रा के पिता ने दोनों को वीडियो कॉल पर देख लिया था।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)