
देवरिया, जनपद के पूर्वी छोर पर स्थित बनकटा थाना क्षेत्र के बनकटा रेलवे स्टेशन के आउटर पर रेल पटरी के किनारे पेड़ पर गर्दन मे गमछे के सहारे लटकता एक युवक का शव आज सुबह स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पुलिस पहुंच कर पेड़ से शव को नीचे उतारकर शीनाख्त के लिए तलाशी की तो पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल व दो रेलवे टिकट मिला।एक टिकट अहमदाबाद(गुजरात) से वाराणसी व दूसरा टिकट गौरीबाज़ार से मैरवा का मिला।मोबाईल मे घर का नंबर मिला ।पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस की सूचना दी।परिजनों के अनुसार मृतक कि शीनाख्त अनुप बैठा 25 पुत्र डोमन बैठा पड़ोसी प्रांत बिहार के ग्राम पिहुली थाना आसाँव जनपद सिवान के रूप मे हुई।पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला पर भेज दिया और आगे कि कार्यवाही मे जुटी रही।




